कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ प्रदर्शनकारी किसानों ने लाल किले के अंदर पहुंचकर झंडा फहराया है।कई प्रदर्शनकारी किसान पुलिस द्वारा निर्धारित रूट से अलग होकर अन्य रास्तों पर चले गए हैं, जिसके चलते हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। कई जगहों पर ट्रैक्टर सवार किसान बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ रहे हैं। पुलिस किसानों को रोकने के लिए लाठीचार्ज करने के साथ-साथ उन पर आंसू गैस के गोले भी दाग रही है।

कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने का ऐलान किया है।सरकार और दिल्ली पुलिस परेड को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट गई थी, लेकिन कोर्ट ने इसे कानून-व्यवस्था का मामला बताते हुए दखल देने से इनकार कर दिया।इस ट्रैक्टर को किसानों का शक्ति प्रदर्शन और सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश मानी जा रही है।
#WATCH दिल्ली: एक प्रदर्शनकारी ने लाल किले के गुंबद पर झंडा लगाया। #FarmersProtest pic.twitter.com/vEfdukBoAz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021