कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ प्रदर्शनकारी किसानों ने लाल किले के अंदर पहुंचकर झंडा फहराया है।कई प्रदर्शनकारी किसान पुलिस द्वारा निर्धारित रूट से अलग होकर अन्य रास्तों पर चले गए हैं, जिसके चलते हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। कई जगहों पर ट्रैक्टर सवार किसान बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ रहे हैं।पुलिस किसानों को रोकने के लिए लाठीचार्ज करने के साथ-साथ उन पर आंसू गैस के गोले भी दाग रही है।

मंगलवार सुबह किसान ट्रैक्टर परेड के लिए तय समय से पहले ही बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की तरफ कूच कर गए।
पुलिस ने परेड के लिए समय और रूट निर्धारित किया था, लेकिन किसान समय से पहले ही दिल्ली की तरफ बढ़ गए। किसान नेताओं का कहना है कि कई युवा जोश में आकर तय रास्ते का पालन नहीं कर रहे हैं।पुलिस ने किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।