Gandhi Jayanti 2020 Photo , Wishes, Quotes, Messages : आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती है। हर वर्ष 2 अक्टूबर का दिन गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। गांधी जी एक महान नेता के साथ समाज सुधारक भी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन निडर होकर लोगों के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष किया। अंग्रेजों से भारत को मुक्त करवाने वाले महात्मा गांधी के विचार आज भी लोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। बाद में लोग उन्हें बापू कहकर बुलाने लगे।

बापू ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के दम पर ब्रिटश हुकूमत को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।
आइए आज हम उनके अनमोल विचारों को अपने दोस्तों और करीबियों के बीच शेयर करें और उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए दृढ़ संकल्प लें-
– पाप से घृणा करो पर पापी से नहीं, क्षमादान बहुत मूल्यवान चीज है।
– स्वयं को जानने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है खुद को औरों की सेवा में लगा देना।
– आप तब तक यह नहीं समझ पाते कि आपके लिए कौन महत्वपूर्ण है, जब तक आप उन्हें वास्तव में खो नहीं देते।
–प्रेम की शक्ति दंड की शक्ति से हजार गुनी प्रभावशाली और स्थायी होती है।
–जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो, तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है।
–जो चाहे वह अपनी अंतरात्मा की आवाज सुन सकता है, वह सबके भीतर है।