हस्तरेखा ज्योतिष में हथेली पर बनी रेखाओं और चिन्हों को देखकर लोगों के भविष्य के बारे में कई बातों का पता चलता सकता हैं। हथेली पर रेखाओं को साथ कई तरह के निशान बने हुए होते हैं जैसे त्रिभुज, क्रॉस, जाली, स्क्वेयर आदि। इन निशानों में अगर किसी किसी व्यक्ति की हथेली में स्क्वेयर हना हो तो कहा जाता है कि वह व्यक्ति भाग्यशाली है। आइए जानते हैं अलग-अळग जगहों पर स्क्वेयर होने का क्या मतलब होता है।

किस्मत चमका देगा हथेली पर बना ये निशान
1. हस्तरेखा ज्योतिष में कहा जाता है कि अगर हथेली की कोई रेखा शुभ स्थिति में है और उस पर स्क्वेयर है तो ये निशान उस रेखा के शुभ परिणामों को अधिक बढ़ा देता है।
2. यदि हथेली में किसी भी पर्वत (शुक्र पर्वत को छोड़कर) पर स्क्वेयर बनता है तो उस रेखा या पर्वत के शुभ फल बढ़ जाते हैं।
3. हथेली में भाग्य रेखा टूटी हो तो कार्यों में रुकावटें आती हैं। ऐसे में भाग्य रेखा के आस-पास ही स्क्वेयर बन जाए तो समस्याएं आती हैं, लेकिन सफलता भी मिल जाती है।
4. मस्तिष्क रेखा अधिक लंबी हो तो मानसिक रूप से असंतोष बढ़ सकता है। अगर इस रेखा पर स्क्वेयर बन जाए तो व्यक्ति निराशा से बाहर आ सकता है।
5. हृदय रेखा पर स्क्वेयर होने से व्यक्ति की मानसिक शक्ति बढ़ती है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।