वास्तुशास्त्र के अनुसार किसी भी भवन या ऑफिस के मुख्य द्वार का बहुत महत्व होता है। घर की खुशहाली के लिए आवश्यक है कि सबसे पहले उसके मुख्य द्वार की दिशा और दशा को बिलकुल ठीक किया जाए। वास्तु में बताया गया है की अगर घर का मुख्य दरवाजा सही दिशा में नही होता है तो धन आने के रास्ते बंद हो जाते है और साथ ही धन का नुकसान भी होता है। हम यहाँ पर आपको मुख्य द्वार के कुछ महत्वपूर्ण वास्तु के उपायों के बारे में बता रहे है जिनसे आप अपने जीवन में सुख समृद्धि ला सकते है।

# घर में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहे इसके लिए मुख्यद्वार पर स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं। इसके साथ शुभ-लाभ का चिह्न बनाना धनात्मक ऊर्जा का सूचक है।
# एक माला बनायें यह पीपल, आम या अशोक के पत्तों की हो सकती है इसे प्रवेश द्वार पर बांधें, इससे नकारात्मकता दूर होती है। जब यह पत्तियां सुख जाएँ तो इन्हें बदल दें।