अक्सर हम रात को पढ़ना पसंद करते है और पढ़ते-पढ़ते सो जाते है। कई बार हम किताब को सिरहाने रख के सो जाते है। वास्तुशास्त्र के अनुसार सिरहाने कुछ चीजें रखना नुकसानदायक हो सकता है। इन चीजों से ना ही सिर्फ धन की हानि होती है, बल्कि स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।सिरहाने के नीचे नहीं रखनी चाहिए किताबें.

1. लोग अक्सर पानी की बोतल को सिरहाने रख के सोते है। कहा जाता है कि इससे सेहत पर असर पड़ता है। सिरहाने पानी रखने से दिमाग पर असर पड़ता है।
2. वास्तुशास्त्र के अनुसार किताबों को तकिये के नीचे रखकर सोने से करियर और सेहत पर असर पड़ता है।
3. वैसे ही मोबाइल फोन को भी सिर के पास नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार इससे आपकी सेहत खराब होगी।
4. पर्स या बटुआ भी सोते वक्त सिर के पास नहीं रखना चाहिए। इससे फिजुलखर्ची बढ़ती है।
पढ़े : घर में पौधा लगाते समय हमेशा ध्यान रखें ये बातें
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)