रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 BS6 हुई महंगी, जानें नई कीमत
दाम बढ़ने के बाद अब इतनी हुई कीमत
रॉयल एनफील्ड Bullet 350 के तीनों वेरियंट के एक्स-शोरूम प्राइस 2,756 रुपये बढ़ गए हैं। bikewale की रिपोर्ट के मुताबिक, रॉयल एनफील्ड Bullet X 350 वेरियंट के दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस अब 1,27,093 रुपये हो गए हैं। वहीं, रॉयल एनफील्ड 350 (ब्लैक) के एक्स-शोरूम प्राइस बढ़कर अब 1,33,260 रुपये हो गए हैं। वहीं, इलेक्ट्रिक स्टार्ट के साथ आने वाले Bullet X350 ES वेरियंट का एक्स-शोरूम प्राइस 1,42,705 रुपये है। हालांकि, कीमत बढ़ने के साथ बाइक में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बढ़ी हुई कीमतें कंपनी की वेबसाइट पर दिखने लगी हैं।

Bullet 350, रॉयल एनफील्ड के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा चलने वाला मॉडल है। अब यह कुछ नए फैशनेबल कलर ऑप्शंस के साथ आई है। रॉयल एनफील्ड ने बुलेट के सबसे पुराने अवतार को बनाए रखा है। इसके फ्यूल टैंक और साइड पैनल्स पर ब्लैक कलर के साथ गोल्डन पिन्स्ट्राइप्स दी गई हैं। बाइक में 346cc का सिंगल-सिलिंडर फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो कि 19.1 bhp का पावर और 28Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
