भारतीय सेना करीब 1 लाख की कीमत वाली उम्दा नस्ल की गाय को महज 1000 रुपए में बेचने जा रही है। सेना के पास फ्रिसवाल नस्ल की 25,000 गाय हैं। दरअसल, फॉर्म बंद करने के बाद आर्मी को गाय बेचनी थी लेकिन इतनी महंगी गायों का कोई खरीददार नहीं मिल पाया जिसके कारण वह सस्ते में गाय दे रही है। यहां हम आपको देश की महंगी गायों के बारे में बता रहे हैं। देश की सबसे महंगी गायों में से एक फ्रिसवाल की उम्दा नस्ल लैक्टेशन अवधि में 7000 लीटर तक दूध देती है।

ये हैं देश की सबसे महंगी गाय
फ्रिसवाल गाय
कीमत – करीब 1 लाख रुपए
फ्रिसवाल गाय सबसे अच्छी गाय मानी जाती है। एक फ्रिसवाल गाय औसतन 3600 लीटर दूध (लैक्टेशन पीरियड) देती है, जबकि राष्ट्रीय औसत करीब 2000 लीटर है। चुनिंदा फ्रिसवाल 7000 लीटर तक दूध देती हैं। इन गायों की औसत कीमत 1 लाख रुपए है।
गीर गाय
कीमत – 45,000 रुपए
गाय की यह ब्रीड को भदवारी, देसन, गुजराती, काथीआवारी, सोर्थी और सुरती भी कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह गीर जंगल से आई हैं। ये गाय औसतन 1,200 से 1,800 किलो दूध (लैक्टेशन पीरियड) में देती है।
थारपारकर गाय
कीमत – 40,000 रुपए
थारपारकर गाय की नस्त मुख्य रुप से पाकिस्तान में पाई जाती है लेकिन यह इंडिया में राजस्थान में मिलती है। ये गाय औसतन 1,800 से 2600 लीटर दूध (लैक्टेशन पीरियड) देती है।
हरियाणा गाय
कीमत – 20,000 रुपए
इस गाय की नस्ल रोहतक, हिसार, जिंद और गुडगांव जिला में प्रमुख रुप से पाई जाती है। इसके अलावा यह गाय पंजाब, यूपी के कुछ क्षेत्रों में भी फेमस है। हरियाणा गाय औसतन 600 से 800 लीटर दूध (लैक्टेशन पीरियड) देती है।
जर्सी गाय
कीमत – 50,000 से एक लाख रुपए तक
जर्सी गाय की शुरआत इंग्लैंड में हुई है। इंडिया में इस गाय का इस्तेमाल क्रॉस ब्रीडिंग के लिए किया जाता है। ये गाय औसतन 4,500 लीटर दूध (लैक्टेशन पीरियड) में देती है।