ये चीजें घर में नहीं टिकने देते पैसे,आज ही फेंक देना बाहर
सा कमाने के लिए लोग कड़ी महनत करते है। लेकिन कई बार घर में पैसा टिक नहीं पाता। इसका कारण आपके घर का वास्तु भी हो सकता है। कई बार घर का वास्तु इसका सबसे बड़ा कारण होता है। तो आइए जानते है कि क्या आपके घर का वास्तु भी खराब तो नहीं:

- आपको ध्यान रखना होगा कि जहां आप पैसे रखते है उस तिजोरी या अलमारी का मुंह उत्तर दिशा में हो। कहा जाता है कि इससे घर में धन में वृद्धि होगी और खर्चा भी कम होगा।
- वहीं वास्तु के अनुसार पानी का निकास दक्षिण व पश्चिम दिशा से ही होना चाहिए। सही दिशा से जल निकासी का रास्ता होने से आप आर्थिक समस्या संबंधित परेशानी से बच सकते हैं।
3.अगर आपके घर में अक्सर नल से पानी गिरता ही रहता हैं तो यह अशुभ होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार नल से पानी टपकने का मतलब धन का भी पानी की ही तरह बह जाना।
- वैसे ही घर में टूटे हुए बर्तन, शीशा रखने से बचें। टूटे हुए बर्तन या शीशे से नकारात्मक ऊर्जा आती हैं।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।