भारत-चीन तनाव पर बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह : देश का मस्तक नहीं झुकने देंगे, किसी का सिर झुकाना भी नहीं चाहते

नई दिल्ली:
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में भारत-चीन तनाव पर बोलते हुए कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत का प्रयास टकराव से बचने का है। उन्होंने कहा कि भारत वार्ता के माध्यम से इस मुद्दे पर समाधान खोजने के पक्ष में है। रक्षा मंत्री ने सदन में बोलते हुए कहा कि चीन ने 1993 और 1996 में दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का उल्लंघन किया है।
यह भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच एक समझ थी कि LAC पर सेना को कम से कम रखा जाएगा। विवाद की स्थिति में बातचीत की जाएगी और किसी भी परिस्थिति में यथास्थिति का उल्लंघन नहीं किया जाएगा। दोनों देशों के बीच संघर्ष से बचने के लिए आपसी समझ बनाने का प्रयास किया गया है, लेकिन चीन इस प्रयास से पीछे हट गया।