घर में सुख शांति चाहिए तो घर में जरूर लगाए ये एक पौधा, नहीं होगी पैसों की कमी
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। मान्यता है पूजा करने से परिवार में सुख और शांति आती है। भगवान की पूजा में कई चीजों का प्रयोग किया जाता है जिसे बहुत ही पवित्र माना गया है। इन पवित्र चीजों में तुलती के पौधे का विशेष महत्व होता है। पूजा, धार्मिक अनुष्ठान, व्रत और त्योहार में तुलसी के पत्तों का प्रयोग अवश्य करते हैं। हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही शुभ पौधा माना गया है। तुलसी के पौधे का न केवल धार्मिक महत्व है बल्कि यह एक चमत्कारिक औषधीय पौधा भी है। इसका स्पर्श व इससे होकर आने वाली हवा बहुत लाभकारी है। घर के आंगन में या छत पर तुलसी को रोज सुबह-शाम जल चढ़ाएं। शाम को तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है एवं सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का महत्व…

भगवान विष्णु को तुलसी बहुत ही प्रिय होती है। तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी को अवश्य शामिल करना चाहिए। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा तुलसी से करने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन और सुख की कमी नहीं रहती
वास्तुशास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे के पत्ते को एकादशी, रविवार और मंगलवार को नहीं तोड़ना चाहिए।