केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का गुरुवार को निधन हो गया। वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे।

जिस वजह से 4 दिन पहले ही दिल्ली के एक अस्पताल में उनके दिल का ऑपरेशन हुआ था। तब से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी जान नहीं बच पाई और गुरुवार देर शाम अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।